राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 18 लीटर देशी और डेढ़ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ बाजार का है। एसआई नसीम खान के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि सूचना मिली थी कि भुनेश प्रसाद द्वारा शराब की खरीद-विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। वही तलाशी के क्रम में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग