राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मारपीट मामले में फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त को बनियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के हरपुर दक्षिण टोला निवासी 50 वर्षीय रामेश्वर साह है। जो गत 01 अगस्त को दर्ज थाना कांड संख्या 283/21 का प्राथमिकी अभियुक्त है। जिसपर पड़ोस के ही युवक विकेश कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला दर्ज है। उक्त युवक का इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा है। मामले की प्राथमिकी जख्मी युवक की माँ राजान्ति देवी ने दर्ज कराई थी। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था। शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग