राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के जदयू के सवर्ण प्रकोष्ठ प्रभारी नीरंजन सिंह ने मांझी प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बताया मांझी प्रखंड के घोरहट पंचायत के डुमाईगढ गांव में लगभग 50 एकड़ जमीन में जल जमाव के चलते खरीफ फसल एवं गेहूं की फ़सल पर प्रतिकूल प्रभाव से सलेमपुर एवं डुमाईगढ की जनता में काफ़ी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रदेश के जल संसाधन मंत्री को आवेदन भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड स्तर के मनरेगा पदाधिकारी एवं जेई द्वारा जांच करने के बाद जल जमाव की समस्या से किसानों को काफी कठिनाईयों की शिकायत पर बताया गया है कि इसका समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, प्रभुनाथ सिंह ,विवेक कुमार सिंह आदि काफी किसान मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग