राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगियां गांव में भैंस द्वारा फसल खाकर बर्बाद करने से मना करने को लेकर हिंसक झड़प हो गयी। जिसमें एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। जिसे उपचार हेतु एकमा सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया गया कि योगियां गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह उर्फ मोहन कुमार सिंह शुक्रवार को अपने भतीजा के साथ धान के सोहनी कराकर अपने घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान बगल के कुछ लोगों की भैंस खेत में लगी फसल को नष्ट कर रहे थे। जिसे मना करने पर लाठी-डंडे एवं चाकू से गोद कर मुकेश कुमार सिंह उर्फ सोहन सिंह को घायल कर दिए। ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में उपचार हेतु मुकेश कुमार सिंह उर्फ सोहन सिंह को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग