राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पट्टी पचरौड़ गांव में दो बच्चें की मां एक युवक के साथ फरार हो गई है। पीड़ित ससुर के बयान पर तरैया थाने में आरोपी युवक समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोपी युवक व उसके माता-पिता को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि उसके बहु के साथ गांव के ही दीपक प्रसाद यादव का अवैध सम्बंध था और वह उनके घर हमेशा आता जाता रहता था। इसी का फायदा उठाकर उनकी बहू को दीपक बहला फुसलाकर लगभग तीन लाख रुपये के गहने व तीस हजार रुपये नगद लेकर रात्रि में गायब हो गया। अवैध सम्बंध के कारण उनकी बहू और दो पोतियों को कहीं लेकर गायब कर दिया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग