राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पीएम मोदी ने महिला हॉकी खिलाड़ियों से फोन पर बात कर बढ़ाया हौसला, बोले- देश को आप पर गर्व है

नयी दिल्ली, (एजेंसी)। इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला ओलंपिक पदक जीतने का सपना भले ही टूट गया हो लेकिन उन्होंने अपने जुझारूपन और दिलेरी की बदौलत सवा सौ करोड़ देशवासियों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदल के लिए खेले गए मुकाबले में भारत 4-3 से हार गई। जिसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम काफी निराश हुई लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि सपना टूट जाने की वजह से महिला खिलाड़ी रोती हुई दिखाई दे रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें हौसला दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने फोन कर महिला हॉकी टीम से बात की। इस दौरान मोबाइल फोन को स्पीकर पर रखा गया था। प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी खिलाड़ियों से कहा कि देश को आप सभी लोगों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों ने बढ़िया खेला है। आपने इतना पसीना बहाया है पिछले 5-6 सालों से, आप लोगों ने सबकुछ छोड़कर इसी पर साधना की है। लेकिन आपका पसीना करोड़ों बेटियों की प्रेरणा बना है। मैं टीम के सभी साथियों और कोच को बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि निराश नहीं होना है। मैं देख रहा था कि नवनीत की आंख पर चोट आई है। जिस पर महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि हां जी सर, उसकी आंख में चोट आई है। उसको चांर टांके लगी हैं। वंदना समेत सबने बहुत बढ़िया किया है और सभी को लगा कि सलीमा बहुत कमाल कर देती। आप लोग रोना बंद करिए। मेरे तक आवाज आ रही है। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। उन्होंने कहा कि कितने दशकों के बाद भारत की पहचान हॉकी पुर्नजीवित हो रही है। आप लोगों के मेहनत के दम पर ऐसा हो रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच के साथ भी बात की।

नयी ऊंचाइयों को छू रही टीम: प्रधानमंत्री ने मैच के बाद ट्वीट किया कि हम महिला हॉकी में पदक से चूक गए लेकिन यह टीम नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जिसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में उनकी सफलता से कई युवा लड़कियों को हॉकी खेलने और उसमें अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। इस टीम पर गर्व है।