पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौक बस स्टैंड के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित बस ने मोटरसाइकिल सवार दो और एक साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार फरार हो गया जिसमें मोटरसाइकिल और साइकिल सवार गंभीर रूप से घायलावस्था में बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने आस पास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार किया। घायल मोटरसाइकिल सवार छात्र बंगरा पंचायत हंसाफीर गांव निवासी जय प्रकाश यादव का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव, दिनेश यादव का 20 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई वही साइकिल सवार की पहचान नही हो सकी के रूप में हुई। मौके पर घायलों ने बताया कि वे मशरक इंटर कॉलेज से इंटर की मार्क सीट लेकर घर जा रहें थें कि अनियंत्रित अतुल ट्रेवल्स की बस ने अनियंत्रित टक्कर मार फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग