पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने भूमि विवाद के नये 2 और पुराने में 5 टोटल ,10 मामलों का निष्पादन किया। इस संबंध में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि गांवों में भूमी मामलों में हो रहे विवाद के निपटारे के लिए जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया जो प्रति सप्ताह शनिवार को आयोजित किया जाता है। शनिवार को 5 नये मामले आए जिनमें से 2 मामले निपटा दिए गए। वही पहले से पेंडिंग चल रहे 10 मामलों में 5 का निष्पादन किया गया वही बाकी सभी की जांच पड़ताल की जा रही है। वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार गांवों में भूमी विवाद निपटारे को थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है थाना क्षेत्र के लोगों से निवेदन है कि भूमी संबधी झंझटों का निपटारा करने को मामले को जनता दरबार में लाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग