संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने पेट्रोलिंग के दौरान बगैर वैध चालान के पीला बालू लदे चार ट्रैक्टर को पकड़ बनियापुर एवं सहाजितपुर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा।अंचलाधिकारी द्वारा मामले की प्राथमिकी बनियापुर एवं सहाजितपुर थाने में दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली थी कि बालू लदा ट्रैक्टर एनएच 331 पर बगैर चालान के अंचल कार्यालय के सामने से गुजर रहा है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए अंचल कार्यालय के सामने वाहन को रोककर जांच-पड़ताल की गई तो मामला सत्य पाया गया।जिसके बाद जब्ती सूची तैयार कर ट्रैक्टर को बनियापुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। वही सहाजितपुर क्षेत्र में पकड़े गए ट्रैक्टर को सहाजितपुर थाने में सुपुर्द किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया जिला पदाधिकारी एवं खनन विभाग के गाइडलाइन पर अवैध बालू ढुलाई करने वाले वाहनों पर प्रशासन की पैनी नजर है। नियमों का उल्लंघन करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग