राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सोने-चांदी के भाव औंधेमुंह गिरे, चांदी 2702 तो सोना 1091 रुपये टूटा

नई दिल्ली, (एजेंसी)। कीमती धातुओं में वैश्विक बिकवाली को देखते हुए भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। सरार्फा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव औंधेमुंह गिरे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक आज सरार्फा बाजारों में शुक्रवार के मुकाबले 24 कैरेट सोना 1091 रुपये सस्ता खुला, वहीं चांदी 2702 रुपये प्रति किलो के भारी नुकसान के साथ खुली। आज सोना अपने आॅल टाइम हाई से 9698 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। इस दौरान चांदी भी 9300 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टूट चुकी है। बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। वहीं, आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 1.3% या 600 रुपये गिरकर चार महीने के निचले स्तर 46,029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 1.6% या 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 63,983 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। पिछले सत्र में सोने और चांदी में क्रमश: 1,000 और 2,000 रुपये की गिरावट आई थी।

वैश्विक बाजारों में सोने की दरों में आज 4.4 फीसद तक की गिरावट आई है। सत्र में पहले 1,684.37 डॉलर को छूने के बाद हाजिर सोना 2.3% गिरकर 1,722.06 डॉलर प्रति औंस हो गया। शुरूआती कारोबार में 7.5% की गिरावट के बाद चांदी संभली और 2.6% गिरकर 23.70 डॉलर पर थी। वहीं आज सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2021-22 ..सीरीज की पांचवीं किस्त खुलकर 13 अगस्त को बंद होगी। इसके निपटान की तिथि 17 अगस्त, 2021 रहेगी। अगर आप आॅनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम अतिरिक्त छूट मिलेगी। इससे पहले सीरीज चार के लिए निर्गम मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम था। यह 12 जुलाई को खुलकर 16 जुलाई को बंद हुआ था।