संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के मामले में महीनों से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त को सहाजितपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के सहाजितपुर निवासी हरेंद्र भगत और जितेंद्र भगत है। जो आपस मे सहोदर भाई है।दोनों अभियुक्तों पर इनके पड़ोसी गुलाब भगत ने गत 19 मार्च को थाना कांड संख्या 30/21 दर्ज कराई थी। जिसमें मारपीट कर जख्मी करने सहित अन्य आरोप लगाए थे। तब से पुलिस इनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग