संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने चार सौ अस्सी लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य भागने में सफल रहा। इस दौरान पुलिस ने एक वैगनार गाड़ी एवं एक बाइक भी जब्त किया है। गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के पुछरी निवासी मंटु कुमार गिरी है। जबकि भागने में सफल रहे धंधेबाज के साथी की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।पुलिस पदाधिकारी के बयान पर स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि पैगम्बरपुर चौक से देशी शराब लदी गाड़ी जा रही है। जिसपर टीम गठित कर त्वरित करवाई की तहत छापेमारी की गई।जहाँ से शराब लदी गाड़ी को धंधेबाज सहित गिरफ़्तार किया गया। जबकि उसका एक अन्य साथी जो बाइक से स्कॉट कर रहा था।वह पुलिस को देख बाइक छोड़ फरार हो गया। हालांकि पुलिस बल द्वारा उसका पीछा किया गया।मगर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि शराब की खरीद-विक्री एवं सेवन करने वाले लोगों के प्रति पुलिस अलर्ट मोड में है। किसी भी धंधेबाज को बख्शा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग