दुबे टोला गांव में ग्रामीणों के चंदा से फूल का नव निर्माण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कुचायकोट)- प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत टोला सिपाया पंचायत के दुबे टोला गांव में ग्रामीणों ने की कथानानुसार 1976 ईस्वी में ध्वस्त हुआ। पुल अब ग्रामीणों के चंदा से नव निर्माण हो रहा है। क्योंकि सबसे बड़ी समस्या कि गांव के मृत व्यक्ति के सौदाह के लिए श्मशान घाट नहर के उस पार है। जो मानसवा श्मशान घाट जोगी बाबा के नाम से जाना जाता है। वहां जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खेती-बाड़ी भी उस पार है, जो आने जाने में काफी कठिनाई से गुजरना पड़ता है। कोई भी जनप्रतिनिधि के तरफ से कोई पहल नहीं हो रहा है। यहां तक कि मुख्यमंत्री तक इस सूचना को पहुंचाया गया है। मुखिया, विधायक और सांसद सारे जनप्रतिनिधि को इस बात से अवगत कराया गया है। फिर भी कोई भी पुल के लिए फंड नहीं मिला, इसलिए ग्रामीणों ने ठाना है। कि अब पुल बनाकर रहेंगे। पुल निर्माण के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें कमेटी के अध्यक्ष नंदलाल शाह गौड़ उपाध्यक्ष राजीव यादव सचिव और निर्देशक आनंद तिवारी उर्फ नीपु तिवारी सदस्य बलेसर यादव, विश्राम यादव, सिपाही यादव, नूर हसन मियां, जाकिर मियां, भागीरथ बैठा, राजू साह, राजा लाल महतो, सुकून रावत, देशभक्ति यादव, राकेश कुमार, सुनील तिवारी, ध्रुप दुबे, पंकज दुबे, हरेंद्र दुबे, सुरेंद्र दुबे, मुरारी पांडे इत्यादि। यह पुल 5 गांव का आवागमन करता है।पुल निर्माण में चंदा देने वाले गांव रंजीता, भोजछापर, विनोद मटिहनीया, सालेपुर, मलाही टोला, रूप छाप, सिपाया खास, खेम मटिहानीया के ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करने में सहयोग कर रहे हैं।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास