राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जदयू के प्रदेश सचिव सह एनडीए के मढौरा विधान सभा के जदयू प्रत्याशी अल्ताफ आलम राजू ने दिल्ली जाकर जद यू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह से मिलकर उन्हें बुके भेंटकर बधाई दी है। वहीं बिहार की राजनीतिक परिपेक्ष्य में कई मुद्दों पर बातें हुई।जहां मंत्री आरसीपी सिंह ने श्री राजू को निर्देशित करते संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, सरकार की महती योजनाओं को जन जन तक जागरूकता फैलाकर पहुंचने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओ, छात्र-छात्राओं, नव जवानों, किसानों दलितों, अल्पसंख्यकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। कार्यकर्ताओ के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने और मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है। वहीं सरकार के द्वारा संचालित महती योजनाएं समाज के हर वर्ग को उसका लाभ मिले। वार्ड से लेकर विधान सभा स्तर तक समिति बनाकर मॉनिटरिंग कर गरीबों तक पहुंचायी जाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग