संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के सभी इलाकों में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ नागपंचमी का त्यौहार मनाया गया।अहले सुबह से ही परिवार के सदस्यों ने घर की साफ-सफाई करते हुए गाय के गोबर से लिपाई की ।जिसके बाद घर के दीवारो पर गोबर से नाग की आकृति बनाकर पूजा-पाठ किया गया।वही स्थानीय ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार से अभिमंत्रित की गई मिट्टी मिश्रित बालू को घरो में और आसपास के क्षेत्रो में बिखेरा गया।शास्त्रो के अनुसार ऐसी मान्यता है की नागपंचमी के दिन नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कच्चा दूध और धान का लावा चढ़ाने से पुरे वर्ष घर परिवार पर नाग देवता की दृष्टि बनी रहती है और भय से मुक्ति मिलती है।शास्त्री बृजभूषण पाण्डेय ने बताया की श्रावण महीने के शुक्लपक्ष के पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है।जिसके बाद से पर्व-त्यौहार का सिलसिला शुरू होता है।जो कार्तिक महीने तक चलता रहता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग