पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर शुक्रवार की शाम अज्ञात अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें साइकिल सवार को घायलावस्था में इलाज के लिए बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने घायल को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायल की पहचान चैनपुर गांव निवासी स्व बृजलाल महंतों का 65 वर्षीय पुत्र हरेश्वर महंतों के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि साइकिल से बाजार गये थे कि अनियंत्रित अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। सीएचसी में ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग