पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी सभी सरकारी और प्राइवेट विभागों में लगातार चल रही है वही मशरक जनगर पंचायत के सफाई कर्मीयों द्वारा सिर्फ दिखावे के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालय परिसर को साफ सफाई कराई जा रही है। जबकि मशरक बाजार के मुख्य सड़क तरैया मोड़, पुराने रेलवे स्टेशन के पास, रेलवे ढाला के पास कूड़ो का अंबार लगा हुआ है। वही लगातार हो रही बारिश के कारण फीडर रोड में लगातार जल जमाव लगा रहता है।जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हैं जिससे नगर पंचायत के सफाई कर्मीयों को कोई लेना देना नहीं है। स्टेशन रोड से सिदधात्री मंदिर और गोला रोड में पानी की निकासी नगर पंचायत के अधिकारियों और सफाई कर्मीयों के लिए एक चुनौती बन गई है। स्टेशन रोड से सिदधात्री मंदिर तक की सड़क पानी और कीचड़ से डूबी पड़ी हुई है। मुख्य सड़क वर्षों पहले पीसीसी बना दी गई लेकिन दोनों ओर दुकानों के आगे या सड़क के किनारे नाली निर्माण नही होने से बरसात या घरों से निकलने वाला पानी सालों भर सड़कों पर लगा रहता है जिससे इन सड़कों से निकलना बड़ी मुश्किल है।वही लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की दुर्गंध से लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। बाजार क्षेत्र में सड़क पर पानी लगने की दुर्दशा की शिकायत सम्बंधित अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब सरकार द्वारा नगर पंचायत की घोषणा की गई तों लोगो में खुशी हुई कि बाजार क्षेत्र में नगर पंचायत की सुविधाएं आएंगी और बाजार क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा।पर मामला वही ढ़ाक के पात वाली हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अब तक पूर्वी और पश्चिमी पंचायत को नगर पंचायत में अपग्रेड करने से सुबह में झाड़ू सफाई के अलावा कोई बहुत फर्क नहीं हुआ है। वही झाड़ू मार बाजार की कचरों को नदी किनारे खुलेआम फेका जा रहा है जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग