संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जालसाजी कर इंडिया पोस्ट खाते से 48 हजार रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाते हुए युवती ने बनियापुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। दिए आवेदन में थाना क्षेत्र के कमता निवासी ज्योति कुमारी ने बताया है कि मेरा खाता इंडिया पोस्ट बैंक कमता में है। जिस खाते से जालसाजों द्वारा अलग-अलग तिथि को अलग-अलग बैंक में दो किस्तों में 48 हजार रुपये फर्जी ढंग से ट्रांसफर कर ली गई है। पीड़िता ने पुलिस से जांच- पड़ताल कर जालसाजों की गिरफ्तारी और रुपये की रिकवरी की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग