पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र में बढ़ते जमीन विवाद के मामले के निपटारे के लिए शनिवार को सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने थाने में जनता दरबार लगाया। जहां सीओ और थानाध्यक्ष ने लोगों के जमीन से जुड़े समस्याओं की जानकारी ली और उसका निपटारा किया।सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया की मशरक प्रखंड के विभिन्न गांव से 3 नये मामले आए। जिनको जांच करते हुए विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत किया गया है वही पहले के आठ मामलेे लंबित थें जिनमें 6 मामलों का निष्पादन किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के वैसे मामलेे जो गांवों में भूमी विवाद के हैं वैसे मामलों को जनता दरबार में लाकर इसका समाधान कराएं।सारण पुलिस सदा आपकी सुरक्षा के लिए हैं।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग