संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रविवार को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, धूम-धाम से मनाये जाने को लेकर सरकारी एवं गैर- सरकारी संस्थानों में तैयारिया जोर-शोर से चल रही है। प्रायः सभी विद्यालयों,कार्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में साफ-सफाई सहित रंगाई-पुताई के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।विद्यालयो में छात्रो द्वारा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो का पूर्वाभ्यास भी शुरू कर दिया गया है।छात्रो द्वारा देशभक्ति गीतों की पूर्वाभ्यास और बीर शहीदों के जयकारे से 15 अगस्त से एक दिन पूर्व शनिवार से ही माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इधर बाजार के स्टेसनरी एवं अन्य दुकानों पर भी बिक्री के लिये तिरंगे को आकर्षक ढंग से सजावट की गई है।वही तिरंगे की शक्ल में टोपी और अन्य सामग्रियों की भी बच्चों के बीच काफी डिमांड देखी जा रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग