संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिहार विधान परिषद सदस्य सह निवेदन समिति के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय ने प्रखण्ड के देवलखा निवासी हरिवल्लभ सिंह को प्रखण्ड स्तरीय प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है।उक्त आशय को लेकर एमएलसी ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बनियापुर को पत्र प्रेषित कर बताया है कि मेरी अनुपस्थिति में हरिवल्लभ सिंह विभागीय बैठकों में मेरा प्रतिनिधित्व करेंगे।एमएलसी प्रतिनिधि बनाये जाने पर दर्जनों गणमान्य लोगों ने हरिवल्लभ सिंह को बधाई दी है।इधर नव मनोनीत प्रतिनिधि ने सभी लोगों के सम्मान की रक्षा करते हुए एमएलसी प्रतिनिधि के कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा जताया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग