राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा(सारण)। नगर निगम वार्ड संख्या दो के श्यामचक मुहल्ले में बारिश एवं नाले की पानी से गली-मुहल्लों में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश नहीं होने के बाद भी नाले की पानी से हमेशा जललमाव की स्थिति रहती है। इससे त्रस्त मुहललेवासियों ने स्थानीय विधायक समेत नगर आयुक्त, वार्ड पार्षद आवेदन देकर जलजमाव की स्थिति से मुक्त करते हुए नये तरीके रोड एवं गली बनाने की गुहार लगया है। जिसमें कहा है कि बारिश होने एवं नाले की पानी रोड पर करीब एक फीट हो गया है। इससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे मुहल्लेवासी नरक की जिन्दगी जीने को विवश है। उन्होंने कहा है कि वार्ड संख्या दो के श्यामचक मुहल्ले में 60-70 परिवार रहते है। इसके बाद भी किसी तरह की सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन इस मुहल्ले में नहीं हुआ है। न हीं गली-नाली बना है, सोलर स्ट्रीट लाइट लगा है। केवल वार्ड पार्षद के चुनाव में हीं जनप्रतिनिधि आते है, इसके बाद विधानसभा, लोकसभा चुनाव में कोई नेता नहीं आते है। फिर भी मुहल्लेवासी लोकतंत्र में विश्वास करते हुए मतदान करते है। इसके बाद भी मुहल्ले के विकास से कोसो दूर है। ऐसे में मुहल्लेवासी स्थानीय विधायक को आवेदन देकर जलजमाव से मुक्त कराने को लेकर गुहार लगाये है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग