राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार के प्रसिद्ध पहलेजाघाट स्थित दक्षिण वाहिनी गंगा नदी व नारायणी नदी में चौथे सोमवारी के दिन श्रद्धालु भक्तों ने बड़ी उत्सुकता व उमंग के साथ नदियों में डुबकी लगाते हुए लाल पीले वस्त्र धारण किये डीजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु भक्त परसादी, परसौना, नया बाजार, पुरानी बाजार के जल लिए हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव मे पैदल चल कर परसादी कारखाना पर स्थित शिव मंदिर व जोड़ा मंदिर पहुंच कर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। अपनी-अपनी मन्नत मांगी। इस अवसर पर समाजसेवी अमित साह, महेश साह, चंदन साह, राजन राय, आनन्दी पासवान, बालेश्वर महतो, सरिता देवी बबिता देवी, अनिता देवी, सुगनी देवी समेत सैकड़ों महिला पुरुष भक्त शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग