राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के नई बाजार स्थित मदरसा वरिशुल उलूम में छात्र शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम के साथ ध्वजारोहण किया गया। जहां मदरसा के प्रबंध समिति के सचिव अली अख्तर के द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस मौके पर सचिव ने कहा कि देश की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज है। इसका मान सम्मान हर भारतीय के दिलो दिमाग में होनी चाहिए। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सैफ़ुद्दीन खान, प्राचार्य अब्दुल हाफिज सहित कमिटी के सभी गणमान्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया। वहीं मौके पर मदरसा हबीबिया दारुल बनात के प्रधानाध्यपक मो सलाहुद्दीन सहित भारी संख्या में गणमान्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग