दरियापुर(सारण)। प्रखंड के दिरिहारा निसक गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की सुबह की है। मृतका दरिहारा निसक गांव निवासी संतोष राय की 32 वर्षिय पत्नी किरण देवी बतायी जाती है। बताया जा रहा है कि मृतिका सुबह मंगलवार की सुबह शौच के लिए गई थी, इस दौरान जहरील सांप ने दंस लिया। महिला इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तो आनन-फानन में मुज्जफरपुर अस्पताल में ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के मृत्यु होने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की माने तो मृतिका को केवल पांच मासूम बेटी ही है। सबसे बड़ी दस साल बाद बाकी सब छोटी है। घटना की सूचना मिलने पर शव को भाजपा के पूर्व कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह स्थानीय पुलिस प्रशासन से बातचीत कर कार्रवाई करवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवा दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग