ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग घायल, एक रेफर
नगरा(सारण)। छपरा मसरख मुख्य पथ पर रामपुर पेट्रोल पम्प के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने मे छपरा से गोपालगंज जा रहा पोल से लदा हुआ ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गये।स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में ट्रैक्टर से दबे हुए घायलों को निकाल कर नगरा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने इलाज कर एक युवक को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया। उक्त घायल युवक मुफ्फसिल चौक निवासी 19 वर्षीय सुरेश राय का पुत्र सोनू कुमार राय तथा धनौड़ा गांव निवासी का 20 वर्षीय नंदलाल राय का पुत्र दीपू कुमार बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग