चंवर क्षेत्र में सौ एकड़ में बनेंगे मत्स्य पालन के लिए तालाब – जिलाधिकारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेेन के द्वारा सारण जिला में कम से कम 100 एकड़ में तालाब का निर्माण कराकर उसमें मत्स्य पालन कराने का लक्ष्य दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि तालाब निर्माण के लिए चंवर क्षेत्र का चयन किया जाय। लोगों को तालाब के फायदे बतायी जाय। निजी भूमि में तालाब का निर्माण मनरेगा के तहत् कराया जाएगा। तालाब निर्माण के समय जो मिट्टी निकलेगी उससे तालाब के चारों ओर बांध बनाया जाएगा जिसपर बृक्षारोपन भी कराया जाएगा। तालाब में मत्स्य पालन के लिए 50 प्रतिषत के अनुदान पर मत्स्य बीज एवं खाद भी दिया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन पर प्रति एकड़ तीस हजार रुपये की सब्सीडी भी देय है।
मत्स्य पालन के लिए प्रवासी को दी जाएगी प्राथमिकता
जिलाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा और जिला मत्स्य पदाधिकारी को लोगों से मिलकर योजनाओं को बताने और जहाँ भी संभावना हो चंवर में तालाब निर्माण कराकर मत्स्य पालन को अमली जामा पहनाने का निदेष दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सारण जिला में मत्स्य पालन की बड़ी संभावना है। यहाँ मछली की माँग भी अधिक है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर से आये लोगों को इस कार्य के लिए प्राथमिकता दिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि पोखर निर्माण एवं मत्स्य पालन के इच्छुक व्यक्ति द्वारा उप विकास आयुक्त के कार्यालय के दूरभाष संख्या 06152-232638 या जिला मत्स्य पदाधिकारी के मोबाइल संख्या 9473191573 पर सम्पर्क किया जा सकता है। मत्स्य पालकों को जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा प्रषिक्षण दिया जाएगा।
सार्वजनिक तालाब, पोखर, पईन के जीर्णोद्धार, सार्वजनिक चापाकलों के पास सोख्ता निर्माण, निजी भूमि पर पोखर निर्माण कार्यों में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया
जिलाधिकारी के द्वारा सार्वजनिक तालाब, पोखर, पईन के जीर्णोद्धार, सार्वजनिक चापाकलों के पास सोख्ता निर्माण, निजी भूमि पर पोखर निर्माण, सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया गया कि सार्वजनिक तालाब, पोखर, पईन के कुल 877 में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है जिसमें 467 को पूर्ण करा लिया गया है। 1667 सार्वजनिक चापाकलों के पास सोख्ता निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है जिसमें 769 को पूर्ण कराया गया है। निजी भूमि पर 518 पोखर निर्माण का कार्य लिया गया था जिसमें 244 का निर्माण करा दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा इन कार्यों में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जलालपुर, इसुआपुर, पानापुर, तरैया प्रखंड में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर वहाँ के प्रोग्राम पदाधिकारियो से स्पष्टीकरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली के सभी कार्यों से संबंधित सूचना पट्ट कार्य स्थल पर निश्चित रुप से लगवाया जाय तथा कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए आज की बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा वृक्षारोपण अभियान को लेकर विशेष निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 9 अगस्त 2020 को बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पूरे बिहार में 2.51 करोड़ पौधा लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है इसमें सारण जिला में 9 लाख पौधे लगाये जाएंगे जिसमें मनरेगा के तहत् 5 लाख, सारण वन प्रमंडल के द्वारा 2 लाख और जीविका की दीदीयों के द्वारा 2 लाख पौधा लगाये जाएंगे।
माइक्रो प्लान के तहत लगाया जाएगा कुल 13 लाख नये पौधे
जिलाधिकारी ने बताय कि वन विभाग के द्वारा कुल 13 लाख नये पौधे का सृजन कराया गया है। जिसमें कुछ पौधे फलदार हैं तथा कुछ इमारती लकड़ी वाले हैं। जिलाधिकारी ने सघन वृक्षारोपन के लिए माइक्रो प्लान बना लेने और एक-एक पौधे की निगरानी करवाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित मानक के अनुसार वनपोषक, गैबियन और चापाकलों की व्यवस्था बना ली जाय। बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त ने बताया कि सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी है।
समीक्षा बैठक में ये जिलाधिकारी थें उपस्थित
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, अमित कुमार, छपरा नगर निगम आयुक्त, संजय कुमार उपाध्याय, निदेषक डीआरडीए, सुनील कुमार पाण्डेय, डीएफओ, लक्षेन्द्र पंडित, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्सय पदाधिकारी, डीपीओ समग्र शिक्षा, डीपीएम जीविका एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा