रंजीत भोजपुरिया। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर में एक बस चालक की दादागिरी देखने को मिली है। बस चालक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद बाइक चालक को बदमाशों को बुला उसे चाकू घोंपवा दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू चौक के समीप का बताया जा रहा है। जिसके बाद आनन-फानन में बाइक चालक हो छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा मोहल्ला निवासी हरे राम राय का 23 पुत्र विकास कुमार बताया गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि विकास किसी कोरियर कंपनी में काम करता है। वह कोरियर का सामान लेने के लिए नेहरू चौक जा रहा था। तभी नेहरू चौक के समीप पोस्टल कॉलोनी के पास एक बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
जिसके बाद विकास और धक्का मारने वाले बस के चालक के बीच बकझक होने लगी। इसी बीच बस चालक ने बोला कि वह उसकी बाइक को बनवा देगा, वह इंतजार करें। जिसके बाद उस बस चालक के द्वारा फोन कर करीब आधा दर्जन बदमाशों को बुलाया गया और उन बदमाशों ने आते के साथ ही विकास के ऊपर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके ऊपर चाकू से कई वार कर दिए। जिसके बाद गंभीर स्थिति में विकास कुमार को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अमन कुमार ने बताया कि युवक के रीढ़ की हड्डी में भी चाकू लगा है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।
वही जख्मी युवक ने बताया कि वह कुरियर का सामान लेने के लिए जा रहा था। इसी बीच नेहरू चौक पोस्टल कॉलोनी के समीप एक बस चालक ने उसे धक्का मार दिया जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जिसको लेकर उसके बीच विवाद हुआ और बस चालक ने बोला कि थोड़ी देर इंतजार करो बाइक चालक बनना तुम्हारा सब छुड़वा देते है। इसके तुरंत बाद 3- 4 युवक बाइक चालक को पकड़ जमकर पिटाई कर दिए इसी बीच युवक को पीछे से चाकू मार दिया गया जिससे युवक जख्मी हो वहीं गिर पड़ा और सारे अपराध कर्मी व बस चालक फरार हो गए।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन