राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बुधवार को मारपीट के मामले में आधा दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए। पहला मामला थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव में बुधवार को जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें चार महिला पुरुष गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये जहां घायल की पहचान डुमरसन गांव निवासी धर्मेंद्र महतो की 22 वर्षीय पुत्र ममता देवी,स्व भदई महतो की 45 वर्षीय पत्नी सुतरी कुंवर,स्व दुखन महतो का 45 वर्षीय पुत्र मुनिया कुंवर,स्व दुखन महतो का 25 वर्षीय पुत्र राजेश महतो के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया पहले से जमीनी विवाद चल रहा था उसी को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें सभी घायल हो गए। दूसरा मामला थाना क्षेत्र के बहरौली कुंवर टोला गांव निवासी जीविका दीदी नीलू देवी ने आवेदन देकर मशरक थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है कि रवि रंजन कुमार उर्फ़ भूखल कुमार बेवजह मोबाईल फोन पर अश्लील बातें कर परेशान किया करते है इसकी शिकायत जब रविकांत के चाचा मंटू कुमार से शिकायत की गयी। मंटू कुमार ने यह बात जानकारी के बाद रविकांत के मां से पूछने गए तो रविकांत कुमार ने तीन लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।वही महिला ने बताया उसे भी घर के अंदर से खींचकर मारपीट की गई है। दोनों मामलेे में पीड़ित के द्वारा मशरक थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग