रा
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-अमनौर मुख्य सड़क एसएच-104 पर बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवकों का प्राथमिकी उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां एक युवक को गम्भीरावस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बेलहरी गांव निवासी मोती राम व रामजीत राम एक ही बाइक से तरैया आ रहे थे। इसी दौरान वे दोनों दुर्घटना के शिकार हो गये। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों घायलों को गम्भीरावस्था में रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोती राम को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं रामजीत राम का उपचार चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग