भोपाल, (एजेंसी)। राजधानी भोपाल में मानस भवन में सर्व आदिवासी सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होने पहुंचे। कमलनाथ के साथ मंच पर आदिवासी नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर कर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि ये आदिवासियों को वोट के लिए बरगलाते हैं। दरअसल सम्बोधन करते हुए कमलनाथ ने कहा कि इंदिरा गांधी ने आदिवासियों के लिए सबसे ज्यादा काम किया। बीजेपी आदिवासियों को वोट के लिए बरगलाते है। यही आदिवासी युवा आने वाले कल को सवांरेंगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर आदिवासी सुरक्षित नहीं रहेगा तो मध्य प्रदेश का विकास कैसे होगा।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ का साझ मत देना, कांग्रेस का साथ मत देना, लेकिन सच्चाई का साथ जरूर देना। किसी के बहकावे में मत आना, सिर्फ वोट काटने के लिए निर्दलीय चुनाव लड़वाया जाता है। वहीं कमलनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर 6 सितंबर को आदिवासी अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। कमलनाथ ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि 75 साल पहले आजादी मिली थी। इतनी जाति, इतने धर्म हैं, ये हमारे देश की विभिन्नता है। उन्होंने काज की कोई ऐसा देश नहीं ही दुनिया में है जहां इतनी विविधता है। उन्आजादी के बाद नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि भारत को कैसे एक साथ रखा जाए।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण