राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एप्पल साइडर विनेगर की मदद से कुछ इस तरह करें हेयर स्ट्रेटनिंग

राष्ट्रनायक न्यूज।

आज के समय में महिलाएं केवल खूबसूरत, काले और घने लंबे बाल की ही चाहत नहीं रखती हैं, बल्कि उन्हें स्ट्रेटन हेयर भी काफी अच्छे लगते हैं। जब बाल एकदम सीधे होते हैं, जो वह देखने में भी बेहद स्टाइलिश लगते हैं। हालांकि, हर महिला के बालों की बनावट अलग होती है और उन्हें आसानी से सीधा नहीं किया जा सकता है। ऐसे में महिलाएं बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रॉडक्ट्स का सहारा लेती हैं, जिससे बालों को बेहद आसानी से सीधा किया जा सकता है। लेकिन इनमें केमिकल की मात्रा इतनी अधिक होती है कि ये आपके बालों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप नेचुरल तरीकों को अपनाएं। वैसे जब हेयर स्ट्रेटनिंग की बात हो तो ऐसे में विनेगर का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा आईडिया है।

तो चलिए जानते हैं विनेगर की मदद से कैसे करें हेयर स्ट्रेटनिंग-

बालों को पहुंचाता है लाभ: एप्पल साइडर विनेगर बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण इसके इस्तेमाल से आपके बाल नेचुरली स्ट्रेट होते हैं। इसके अलावा, यह स्कैल्प के संक्रमण से लड़ता है। साथ ही, आपके बालों के प्राकृतिक पीएच स्तर को भी बहाल करने में मदद करता है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि इसके इस्तेमाल से आपके बाल एकदम स्ट्रेट नहीं होंगे, लेकिन अगर आपके बालों का टेक्सचर वेवी है तो बालों को काफी स्ट्रेट लुक देने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बनाएं हेयर रिंस: आप एप्पल साइडर विनेगर की मदद से एक हेयर रिंस बना सकती हैं। इसके लिए, एक कप पानी में 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। अपने बालों को धोने के बाद इस मिश्रण का प्रयोग करें और धीरे से इसे अपने बालों पर फैलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों पर लगा रहने दें और इसे प्राकृतिक रूप से सूखने दें।

हेयर पैक की तरह करें इस्तेमाल:

एप्पल साइडर विनेगर की मदद से हेयर पैक बनाकर भी बालों को स्ट्रेट लुक दिया जा सकता है। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 1 केला, 3 बड़े चम्मच शहद की जरूरत होगी। पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में केले को मैश कर लें। अब मैश किए हुए केले में 2 टेबल स्पून एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। साथ ही इसमें एलोवेरा जेल और शहद मिक्स करें। अब आप इस मिश्रण को रूट्स से लेकर लेंथ तक अप्लाई करें। करीबन एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही बालों में लगा रहने दें। अंत में, बालों को शैंपू से धो लें।

मिताली जैन