राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करें। कार्यकर्ताओ का मान-सम्मान पार्टी के लिए सर्वोपरि है। यह बातें गुरुवार जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह विप सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा ने छपरा से सिवान जाने के क्रम में बनियापुर पैगम्बरपुर चौक पर मौजूद जदयू कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे देश मे संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने में लगी है। कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। जनता की हक हुक़ूक़ की लड़ाई में आड़े आने वाले पदाधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी तरह की समस्या के लिए त्वरित पहल करें।
मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री कुशवाहा को अंगवस्त्र, फूल माला बुके देकर सम्मानित किया। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम राजू, पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिव नारायण पटेल, महताब आलम, उप प्रमुख संजय, अधिवक्ता निर्मल कुमार, इंदु देवी, विनोद गिरि, संजीव शर्मा, राम अवतार शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली