नई दिल्ली, (एजेंसी)। देश में कोरोना महामारी में आई कमी के बीच तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। तीसरी लहर को लेकर लगातार बयान आ रहे है। विशेषज्ञों की माने तो देश में अक्टूबर के अंत तक तीसरी लहर आने की संभावना है। इसी को लेकर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने एक बयान दिया था। किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं कहीं भी नहीं जाने वाली हूं क्योंकि तीसरी लहर आ नहीं रही है आ गई है। पाबंदियां लगाने का हक तो राज्य सरकार को है। जरूरी होगा तो मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। लोगों से विनती है कि खुद को संभालें।
किशोरी पेडनेकर के इस बयान के बाद देश में नई चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि आज एक बार फिर से मुंबई की मेयर ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने कहा था कि महाराष्ट्र मंत्री नितिन राउत ने कहा था कि नागपुर में तीसरी लहर आ चुकी है। लेकिन कुछ चैनल ने इसे काटकर दिखाया कि मुंबई में तीसरी लहर आ गई है। मुंबई के लोग डरे नहीं अभी तक यहां तीसरी लहर नहीं आईं। हम इसे रोकने के लिए काफी संख्या में वैक्सीन लगा रहे हैं। महाराष्ट्र में नए मामले: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 3,898 नए मामले सामने आए और 86 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,93,698 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,37,897 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सोमवार की तुलना में मंगलवार को दैनिक मामलों और मृतकों की संख्या में मामूली वृद्धि देखी गई। सोमवार को राज्य में कोविड-19 के 3,626 नए मामले आए और 37 मौतें हुईं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण