राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

परसा शंकरडीह में युवक व बुजुर्ग महिला की रहस्यमय मौत, महिला के दो पुत्रों का पटना व परसा में चल रहा इलाज

  • थानाध्यक्ष ने हृदयगति रुकने से मौत का कारण बताया

विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।

परसा (सारण)। थानाक्षेत्र के शंकरडीह में गुरुवार को अचानक पैंतालीस वर्षीय एक युवक एवं पचपन वर्षीय महिला की मौत हो गयी। महिला के दो पुत्रों के भी बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों में शंकरडीह निवासी प्रमोद राम तथा उसी गांव के छोटलाल मांझी की पत्नी शारदा देवी हैं। मृतक महिला का 27 वर्षीय पुत्र चंदन पीएमसीएच में भर्ती है जबकि छोटे पुत्र 22 वर्षीय कुंदन का उपचार पीएचसी परसा में किया जा रहा है। दोनों के परिजनों ने बताया कि अचानक पहले आंख की रौशनी धीरे-धीरे गायब हो गई। परिजन उपचार के लिए पीएचसी परसा ले गए जहां गंभीर स्थिति में छोटेलाल मांझी की पत्नी को पीएमसीएच रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रमोद राम को चिकित्सकों ने पीएचसी परसा में ही मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के पुत्र चंदन की तबियत भी अचानक बिगड़ गई। आंख की रौशनी गायब होने के साथ शरीर का तापमान कम होने लगा। प्राथमिक उपचार के बाद चंदन को पीएमसीएच रेफर किया गया जहां उपचार किया जा रहा है। वहीं कुंदन का उपचार पीएचसी परसा में जारी है। पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विनोद दास ने घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलने के साथ ही बीडीओ डॉ दीपक कुमार, सीओ अखिलेश चौधरी एवं थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने परिजनों से मिलकर जानकारी ली। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमोद बीमार चल रहा था जबकि शारदा देवी की मौत हृदयगति रुकने से हुई। मृतक प्रमोद शंकरडीह स्थित विएसएचपी गैस एजेंसी में मजदूरी कर अपने व परिवार की जीविका चलाता था।