राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। स्थानीय पूर्वी गांधी मैदान पटना स्थित कालिदास रंगाले सभागार में सरगम कला एवं समाज कल्याण मंच रजिस्टर्ड द्वारा शिक्षक मां पर आयोजित बिहार केसरी सम्मान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के पद्मश्री डॉ सीपी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया मुख्य अतिथि पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता उपेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि श्रीमती बीना जयसवाल, प्रवचन कर्ता श्रीकांत व्यास, पत्रकार बृजेश कुमार, नितेश कुमार आदि ने उपस्थित होकर शिक्षकों के महत्व पर जो संगोष्ठी आयोजित किया गया था, उस पर विचार व्यक्त किए आगत अतिथियों का स्वागत आकाश कुमार पत्रकार एवं स्वागत गान बिंदुकुरी ने किया। अतिथियों के हाथों बिहार केसरी सम्मान डॉ मनोज कुमार मिश्रा, फिजियोथेरेपी संगीता मिश्रा, कथक नृत्य शिक्षा जयप्रकाश मिश्रा, नाट्य कला शिक्षा नेहा कुमारी, शास्त्रीय गायन शिक्षा सनी कुमारी, नृत्य शिक्षा सीमा वर्मा, गायन शिक्षा एवं सतीश कुमार शिक्षा सेवा में सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी व पत्रकार विश्वमोहन चौधरी संत ने अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। रंगारंग नृत्य एवं संगीत कि इससे भव्य सांस्कृतिक समारोह में रिचा वर्मा, इंदु वर्मा, अनीता पांडेय, वंदना बिंदु किशोरी राधे जी, धीरज पांडेय, सतीश हनसा, आराध्य, अंकेश, अंशु, रागनी, राजकुमारी, यादी प्रमुख रूप से भाग लिया। मंच संचालन नितेश एवं ऋषभ राठौड़ ने संचालन कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर चार चांद लगा दिया।


More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं