नयी दिल्ली, (एजेंसी)। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच में देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 73.73 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे तक कुल 64,49,552 खुराक दी गई। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद टीकाकरण की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से जोखिम वाली आबादी के बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण जरिया है। उच्च स्तर पर टीकाकरण अभियान की लगातार समीक्षा की जाती है।
सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि जिस रफ्तार के साथ देश के अलग-अलग राज्यों में टीकाकरण अभियान चल रहा है उसने दुनिया के कई ताकतवरों देशों को पछाड़ दिया है।इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट किया है। उत्तर प्रदेश बनाम अमेरिका: उत्तर प्रदेश में रोज 11.73 लाख से अधिक खुराक दी जा रही है। यह अमेरिका में रोजाना लग रही खुराक से काफी ज्यादा है। दरअसल, अमेरिका में रोजाना 8.07 लाख टीकों की खुराक लगाई जा रही है। गुजरात बनाम मैक्सिको: गुजरात में रोजाना 4.80 लाख टीकों की खुराक लगाई जा रही है। यह मैक्सिको में लगने वाली रोजाना 4.56 लाख खुराक से कहीं अधिक है। कर्नाटक बनाम रूस: कर्नाटक में रोजाना 3.82 लाख खुराक लग रही है। जबकि रूस में 3.68 खुराक ही लगाई जा रही है। मध्य प्रदेश बनाम फ्रांस: मध्य प्रदेश में टीकों की 3.71 लाख खुराक रोज दी जा रही है, जबकि फ्रांस में यह संख्या 2.84 लाख ही है। हरियाणा बनाम कनाडा: हरियाणा में रोजाना 1.52 लाख खुराक लगाई जा रही है। जबकि कनाडा में टीकाकरण की रोजाना संख्या काफी कम है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वहां पर एक दिन में महज 85 हजार खुराक ही लग रही है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक