देहरादून, (एजेंसी)। उत्तराखंड के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार रविवार को भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हो गए। एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा सूत्रों ने यहां बताया कि नई दिल्ली में भाजपा एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। कौशिक ने कहा कि राजकुमार पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग में बहुत लोकप्रिय हैं और उम्मीद जाहिर की कि भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण