मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया ह। राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भाजपा के एक कार्यकर्ता चंद्र किशोर पाराशर ने ही परिवाद दर्ज कराया है। जेपी नड्डा पर राष्ट्रध्वज तिरंगा के अपमान करने का आरोप लगाया गया है। मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आईपीसी की धारा 153-बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवादी भाजपा कार्यकर्ता चंद्र किशोर पाराशर का कहना है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के पश्चात उनके शव को तिरंगा ध्वज में लपेट कर रखा गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिरंगा झंडे के ऊपर भाजपा के कमल निशान वाला झंडा डाल दिया। चंद्र किशोर पाराशर ने इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जानबूझकर राष्ट्रध्वज को नीचा करने के उद्देश्य से किया गया कार्य बताया है। उनका कहना है कि यद्यपि वे भाजपा कार्यकर्ता हैं लेकिन तिरंगे का अपमान दलगत भावना से ऊपर का मामला है। इसीलिए आहत होकर उन्होंने यह परिवाद दर्ज कराया है। बता दें कि बीते 22 अगस्त को स्वर्गीय कल्याण सिंह के शव को राजकीय सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन में रखा गया था। वहां राष्ट्र ध्वज के महत्व को काम करने के उद्देश्य से तिरंगा झंडा पर कमल निशान को स्थापित किया गया।


More Stories
यह तो संविधान का अपमान भी है
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली