चंडीगढ़, (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। कैप्टन ने की बैठक: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में करीब 28 विधायक पहुंचे थे। जिसके बाद उनके बेटे रनिंदर सिंह का भी बयान सामने आया। उन्होंने इस बयान साफ कर दिया कि पिता अमरिंदर अपने पद से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस विधायक थे असंतुष्ट: आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज 40 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। जिसके बाद शनिवार की शाम 5 बजे चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण