पटना: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जिम ट्रेनर विक्रम सिंह राजपूत को गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी विक्रम सिंह वहीं पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उनको पीएमसीएच में भर्ती कराया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह शनिवार सुबह अपने घर से जिम की तरफ जाने के लिए निकले थे। इस दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और लोहानीपुर ज्ञान गंगा के पास उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी और हथियार लहराते फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर सिटी एसपी जांच के लिए पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। विक्रम सिंह की हालत में सुधार होने पर पुलिस उनसे भी वारदात संबंधी पूछताछ करेगी। फिलहाल घटनास्थल और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या