10 माह से वृद्धा पेंशन पाने के लिए उचकागांव प्रखंड के चक्कर लगा रही हैं रामसखी देवी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (उचकागांव)। प्रखंड के बैरिया दुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर एक की पूर्व वार्ड सदस्य रामसखी देवी पिछले 10 माह से अपने और अपने पति के नाम पर वृद्धा पेंशन पाने के लिए प्रखंड मुख्यालय के चक्कर लगा रही हैं। परंतु उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने के 10 माह बाद भी अभी तक मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि उचकागांव प्रखंड के बैरिया दुर्ग पंचायत के बैरिया ठाकुराई गांव निवासी वार्ड नंबर एक निवासी हीरालाल राम और उनकी पत्नी रामसखी देवी को पूर्व में वृद्धा पेंशन की राशि मिलती थी। परंतु उन्हें अचानक पेंशन मिलना बंद हो गया। जिसके बाद रामसखी देवी लगभग 2 वर्षों तक अपने पेंशन की राशि पाने के लिए उचकागांव प्रखंड मुख्यालय के चक्कर लगाती रहीं। इसके बावजूद भी जब उन्हें पेंशन नहीं मिल सका तो लोगों के कहने पर उनके द्वारा अपने पति के साथ 26 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन पाने के लिए नया ऑनलाइन आवेदन किया गया। आवेदन करने के बाद पिछले 10 माह से महिला रामसखी देवी प्रखंड मुख्यालय के चक्कर लगा रही हैं। इसके बावजूद भी आज तक अकाउंट वेरीफिकेशन के नाम पर पिछले 10 माह से उन्हें उनके पेंशन की राशि नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला के पति हीरालाल राम का पैर टूट जाने के बाद वे किसी भी तरह के कार्य करने में पूरी तरीके से असमर्थ चल रहे है। जिसे परिवार की माली हालत बिगड़ गई है।जिसके कारण महिला अपने पेंशन की राशि पाने के लिए लगातार 10 माह से प्रखंड मुख्यालय के चक्कर लगा रही हैं। वैसे बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर बीडीओ संदीप सौरभ के कार्यालय में नहीं रहने के कारण महिला को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास