राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मांझी में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न

  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण
  • 2320 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम वह बैलेट बॉक्स में हुआ बंद
  • निर्जला व्रत के बावजूद महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर किया मतदान 
राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को दूसरे  चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। आमतौर पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान का कार्य सुबह सात बजे से आरंभ हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। मतदान केंन्द्रों पर अधिकतर स्थानों पर लम्बी कतार देखी गई। जिसमे सबसे अधिक महिला मतदाताओं की लंबी-लम्बी लाइन देखी गई। वही मतदान को लेकर महिला व युवा मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह से प्रखण्ड के  कमोवेश सभी मतदान केंद्रों पर पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की भीड़ अधिक दिखी। मतदान केंद्र पर लोग हाथ में पहचान पत्र लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मतदान के दिन जिउतपुत्रिका व्रत होने के बावजूद भी महिला मतदाताओ में वोट के प्रति गजब का जज्बा व उत्साह देखने को मिला। दो दिवसीय निर्जला उपवास का पर्व जिउतिया व्रत धारण करने वाली महिला मतदाता सुबह में ही बूथों पर पहुँच अपना मतदान कर व्रत की तैयारी में जुट गई। मालूम हो कि जीउत पुत्रिका व्रत में निर्जला रहकर महिला मतदाताओं ने रिकार्ड मतदान किया। जो वाकई काबिले तारीफ है। मतदान आरंभ होने के दौरान जहा मतदान की रफ्तार धीमी रही वही जैसे-जैसे समय निकलता गया मतदान की रफ्तार में वृद्धि होती गई। मतदाताओ की भीड़ देखते-देखते उमड़ी रही जो यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर ईभीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान का कार्य कुछ विलम्ब से शुरू हुआ। जिसको लेकर मतदाताओं में नाराजगी देखी गई। वही प्रशासनिक स्तर पर वरीय पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान विभन्न बूथों का निरीक्षण करते रहे। साथ ही असामाजिक तत्वो पर नजर रखने के लिए जगह-जगह वाहन जांच व पेट्रोलिंग करते नजर आए। हालांकि दोपहर बाद किसी- किसी बूथ पर मतदान कर्मी व पुलिस कर्मी मतदाताओं का इंतजार करते दिखे। बताया जाता है कि आमतौर पर मिलाजुलाकर मतदान शान्तिपूर्ण रहा। आपको बतादे की मांझी में बुधवार को 6 पदों के लिए मतदान हुआ जिसमें जिला परिषद,मुखिया, सरपंच बीडीसी,वार्ड व पंच के लिए 2320 प्रत्याशियों का किस्मत का फैसला ईभीएम में बंद हो गया। जिसके लिए कुल 341 बूथ बनाये गए थे। वही मतदान के दौरान प्रखण्ड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सारण जिलाधिकारी डॉ रामचन्द्र देवरे एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बूथों का निरीक्षण किया गया। और मतदान विधि वयस्था की जायजा ली गई। वही मतदान केंद्रो पर वरीय पदाधिकारी व मजिस्टेट मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे।