Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute
महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक: सिंह
October 3, 2021 1 min read
शिक्षण संस्थानों में श्रद्धा पूर्वक मनी राष्ट्रपिता व शास्त्री की जयंती
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों समेत विभिन्न गांवों के शिक्षण संस्थानों में समारोह पूर्वक महात्मा गांधी व स्व लालबहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। स्थानीय बीआरसी व कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय हंसराजपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेसुआर, उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय एकसार, कन्या प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा, मध्य विद्यालय केशरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठनपुरा, हाईस्कूल अतरसन, एनपीएस एससी टोला चकमीरा, प्राथमिक विद्यालय माने मठिया, कन्या मध्य विद्यालय बेनौत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनवारी अमनौर सहित सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गई।
बीआरसी में बीईओ कृष्ण किशोर महतो की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। जहां प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, रश्मि रंजन, संजय भारती, शौकत अली, अरुण ओझा, सुजीत कुमार, राम सिंगार सिंह, राकेश कुमार, अरुण कुमार यादव आदि शामिल हुए।उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेसुआर में प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में शकुंतला देवी, शशि भूषण शाही आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। वहीं गौसपुर स्थित उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर शिक्षक कमल कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षक श्री सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। महात्मा गांधी कथनी में नहीं, बल्कि करनी में विश्वास करते थे। वह कोई भी उपदेश अथवा शिक्षा दूसरे को देने से पहले उसे खुद के अंदर अमल में लाते थे। इस दौरान अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरूषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। उधर रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल नचाप में महात्मा गांधी की जयंती प्रधानाध्यापक डीके साह की अध्यक्षता में मनाई गई। जहां स्कूल के चेयरमैन परमेश्वर सिंह, निदेशक राकेश कुमार सिंह व संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार सिंह आदि द्वारा महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की गई।
More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली