पटना: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती हर्ष एवं उल्लास के साथ शनिवार को मनाई गई और उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन शास्त्रीनगर पार्क में किया गया। इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकतार्ओं ने स्व. लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज संजय सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती-पूजन एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी