भोपाल, (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले तीखे बयानों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने अब पूर्व मुख्यमंत्री के कमलनाथ के बयान पट जोरदार हमला किया है। कमलनाथ के निक्कर पॉलिटिक्स वाले बयान को लेकर वी डी शर्मा ने निशाना साधा है। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ जिस परिवार के दरबार थे, उस परिवार को इसी निक्कर ने खत्म किया है। वी डी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश से पूरी तरह से समाप्त हो गई है। और इसी घमंड और विचार ने कांग्रेस को खत्म किया है।
उन्होंने आगे कहा कि निक्कर पहनकर ही मैं संघ के विचारों से ओतप्रत हुआ हूं। कमलनाथ पर उम्र अधिक होने का प्रभाव है। कमलनाथ से किसी को भी किसी प्रकार के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कमलनाथ को याद दिलाया और कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भी पंडित नेहरू को समझाया था कि ये विचार आपको और आपकी पार्टी को खत्म कर देगी। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए अजीबोगरीब बयान दे दिया। कांग्रेस नेता ने खंडवा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका अध्यक्ष कोई शर्मा है… क्या नाम है। वीडी शर्मा। जब इसने निक्कर पहननी नहीं सीखी थी, तब मैं सांसद था।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण