राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नमाजियों के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने से खफा हुई स्वरा भास्कर, कहा- हिंदू होने पर शर्म आती है

नई दिल्ली, (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस को अक्सर राजनीतिक सहित समाजिक मुद्दों पर बोलते हुए देखा गया हैं। कई बार एक्ट्रेस को अपनी बेबाकी के कारण अलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपने ताजा ट्वीट में लिखा है कि उन्हें हिंदू होने पर शर्म आती हैं। स्वरा भास्कर ने एक वीडियो साझा करते हुए ये टिप्पणी दी है। स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट में कहा कि जब मैं कुछ गुंडों को अन्य धर्मों के लोगों को परेशान करते हुए अपने भगवान के नाम का उपयोग करते देखती हूं, तो मुझे हिंदू होने पर शर्म आती हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहे थे कुछ हिंदुओं ने उनके सामने जय श्री राम के नारे लगाए। यह मेरे भगवान और मेरे हिंदू धर्म का मुझे ऐसे लोगों पर शर्म आती है। मुझे एक हिंदू के रूप में शर्म आती है।

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। शुक्रवार को, स्वरा ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने के बाद निराशा व्यक्त की थी जिसमें कुछ हिंदू संगठनों ने गुरुग्राम के सेक्टर 12 और सेक्टर 47 में शुक्रवार की नमाज को बाधित किया था। हिंदू संगठनों, जिनमें कथित तौर पर बजरंग दल के सदस्य शामिल थे, ने । ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए थे। स्वरा के ट्वीट के बाद कई नेटिजन्स उनके समर्थन में सामने आए। एक ट्विटर यूजर ने कहा, धार्मिक असहिष्णुता किसी भी समय से अधिक है। अन्य धर्मों को समझने और यह स्वीकार करने का समय आ गया है कि हम धर्मनिरपेक्ष हैं। हालांकि, कई ट्विटर यूजर्स ने स्वरा से मतभेद करते हुए कहा कि लोगों को अपने घरों में ही अपने धर्म का पालन करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा, “आपको किस बात पर शर्म आ रही है? धर्म का पालन घर पर ही करना चाहिए, न कि सड़कों पर यातायात अवरुद्ध करके और दूसरों को असुविधा पहुंचाकर। ऐसा यूएई में भी नहीं होता है – कोई भी सड़कों या यातायात को अवरुद्ध नहीं करता है।”