लछवार, फुलुगनी में जदयू ने शुरू किया बूथ जीतो अभियान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (थावे)- स्थानीय प्रखंड के पंचायत स्तर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने शुरू किया बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान।प्रखड जदयू अध्यक्ष बुल्लेट सिंह के नेतृत्व में सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत जदयू कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाकर पंचायत लछवार, फुलुगनी, व धतीवना में बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव के साथ घर घर जाकर लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 वर्षों से चल रहे कल्याणकारी योजना नल जल, सड़के, बिजली,शिक्षा व गली नली सहित आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही संगठन मजबूत करने के लिए बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बने इसके लिए युद्ध स्तर पर जदयू कार्यकर्ता पंचायत के घर घर जा रहे हैं।इसी दौरान जदयू कार्यकर्ता हर बूथ से लगभग दो सौ लोगों की वाट्सएप नंबर का ग्रुप तैयार किया जा रहा है।मौके जदयू कार्यकर्ता जयकिशोर साह, रामनारायण पटेल,अपु सिंह,शिवनाथ बारी,प्रभुनाथ सिंह,जयनाथ भगत, व कैलाश प्रसाद सहित बूथ अध्यक्ष तथा सचिव के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष