भोपाल, (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में संघ को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरएसएस वाले बयान पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हमकर निशाना साधा है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि संघ के त्याग के सामने दिग्विजय सिंह बहुत छोटे है। संघ को दिग्विजय सिंह से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। संघ के त्याग और परिश्रम को वो सपने में भी नहीं सोच सकते। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कि फरर सेवा उन्मुखी संघटन के बजाय सत्ता भोगी संघटन हो चुका है। उनकी ‘‘हिंदुत्व’’ विचारधारा पर नफरत और हिंसा फैलाने वालों का कब्जा हो चुका है। वे ही उनके लिए अब कमाउ पूत हो चुके हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने दो और ट्वीट किए हैं। जिसमें लिखा है कि मैंने भोपाल के बजरंग दल अध्यक्ष के अपराधिक चेहरे को उजागर किया था अब मंडला कटनी आदि के प्रमाण भी मेरे पास आ रहे हैं। उनके भी प्रमाण सहित चेहरे उजागर करूँगा। उन्होंने आगे लिखा था कि मंडला में तो खुल कर बजरंग दल के लोग स्मेक जुआ सट्टा शराब की तस्करी में संलग्न हैं। हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं। पुलिस ना केवल संरक्षण दे रही है, बल्कि कमाई में हिस्सेदार भी हो गई है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण