भोपाल, (एजेंसी)। राजधानी भोपाल के पास एक जंगल में रविवार दोपहर महिला और 8 महीने के बच्चे शव मिलने वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि महिला की हत्या उसके ही पिता ने की थी। बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने आॅनर किलिंग की वीभत्स घटना को अंजाम दिया था। दरअसल रातीबढ़ पुलिस को रविवार दोपहर समसगढ़ के जंगलों में एक महिला और बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद महिला की पहचान बिलकिसगंज निवासी 25 साल की युवती के रूप में हुई। टीआई सुधेश तिवारी ने कहा कि इसी आधार पर जब जांच की, तो इस मामले में पिता कमल ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। आपको बता दें कि पहले पिता ने अपनी 25 साल की बेटी से दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पिता बेटी को मृत पोते का शव दफनाने के बहाने जंगल में ले गया था। घटना दीपावली के दूसरे दिन की है। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी